इटखोरी. पितीज डाक बंगला से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक दुर्घटना में पितीज निवासी दिलीप कुमार (25) घायल हो गया. उसके सिर में चोट आयी है. उसका इलाज रांची के एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार वह बाइक में पेट्रोल भराकर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. फिलहाल घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
