कुआं से मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

रात को खाना खाकर घर में सोने चले गये. सुबह परिजनों ने देखा कि वे गायब हैं, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गयी.

22 सीएच 9- कुआं के पास लगी भीड़ टंडवा. थाना क्षेत्र के बरकुटे गांव स्थित कुआं से एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान बरकुटे गांव निवासी नंदकिशोर साव (50) पिता जयराम साव के रूप में हुई. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. बताया गया कि बुधवार की रात वे खाना खाकर घर में सोने चले गये. सुबह परिजनों ने देखा कि वे गायब हैं, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गयी. इस दौरान गोरारी आहार के समीप खेत मे बने एक कुएं के पास उक्त व्यक्ति का चप्पल देखा गया. लोगों ने कुआं में देखा, तो कुछ नहीं दिखा. बाद में कुएं में झागर डाला, तो शव दिखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षक दिलेश्वर कुमार व सराढू पिकेट प्रभारी मदन सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. शव को देख कर प्रतीत हो रहा है कि उनकी हत्या कर कुआं में डाला गया है. मृतक के गर्दन व सिर में कई जगहों पर धारदार हथियार से मारे जाने के निशान थे. सूत्रों की माने, तो मृतक का परिजनों के साथ उनके अच्छे संबंध नहीं थे. मृतक अपने पीछे पत्नी व बेटी को छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >