मांगों पर पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा

मांगों पर पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा

चतरा. जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर शहर में विशाल रैली निकाली गयी. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए. रैली पकरिया स्थित सरना स्थल से निकली, जो पोस्ट ऑफिस चौक, गुदरी बाजार, केशरी चौक, गंदौरी मंदिर, जतराहीबाग होते हुए समाहरणायल पहुंची, जहां प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा. इसके बाद रैली चतरा कॉलेज के सामने पहुंची, जहां रैली सभा में तब्दील हो गयी. सभा संपन्न होने के बाद उपायुक्त को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. रैली का नेतृत्व मादी उरांव ने किया. रैली का समर्थन ग्राम सभा मंच व गांव गणराज्य ने दिया. सभा को झारखंड आदिम जनजाति प्रदेश अध्यक्ष मनोज अगरिया, जनसंघर्ष मोर्चा के जिला सचिव महेश बांडो, गांव गणराज्य के संस्थापक विनय सेंगर, ग्राम सभा मंच के अशोक भारती, रांची से आये विक्की मिंज, फादर सोनी समेत अन्य ने संबोधित किया. कहा कि जब तक मांगो पर पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर सोमा उरांव, प्रो गोकुल नारायण दास, रमेश कच्छप समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष शामिल थे.

क्या हैं मांग

गैर मजरूआ जमीन का रैयती मान्यता देने, लगान रसीद चालू करने, वनवासियों को वन पट्टा देने, विकास के नाम पर विनाश बंद करने, सलैयाटांड़ के कसारी टोला में संचालित पत्थर खदान को बंद करने, बालू घाटो की निकामी कर सरकारी राजस्व बढ़ाने, जिला मुख्यालय में जर्जर हो रहे एससी, एसटी छात्रावास की मरम्मति, वन विभाग द्वारा कुंदा के ककहिया गांव के सर्वे खतियानी भूमि पर बने मकानो पर बुलडोजर चलाने से हुई क्षति की भरपाई करने समेत अन्य मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >