ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के नंदईखुर्द गांव में शुक्रवार को ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के दबने मजदूर बिहार के सैलया थाना क्षेत्र के चोन्हा गांव निवासी शिवा भुइयां (28) पिता रंजीत भुइयां की मौत हो गयी. इसकी सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी के सहयोग से दबे शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गजवा पिकेट परिसर में रखा गया. जानकारी के अनुासर बिहार के बाहा के हेना भट्ठा से ईंट लाद कर नंदईखुर्द गया था. इस दौरान मोड़ काटने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में जाकर पलट गया. जिससे मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं अन्य लोग सुरक्षित बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >