चतरा. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शंभु लाल साव के मार्गदर्शन में डालसा के सचिव तारकेश्वर दास द्वारा किया गया. जिसमें दो बेंचो का गठन कर 238 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 31 लाख 54 हजार 901 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. लोक अदालत में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच कर अपने-अपने मामलों का निष्पादन कराया. मौके पर बेंच संख्या एक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, सदस्य सीताराम यादव, पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव, बेंच संख्या दो में डालसा के सचिव तारकेश्वर दास, सदस्य रामाशीष पाठक व पैनल अधिवक्ता प्रवीण रंजन उपस्थित थे.
मासिक लोक अदालत में 238 वादों का निष्पादन
मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया
