एनएच सौ पर चलना हुआ मुश्किल

सिमरिया : सिमरिया-हजारीबाग एनएच सौ की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं. कोयला लदे भारी वाहनों के चलने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही हैं. सबसे बदतर स्थिति […]

सिमरिया : सिमरिया-हजारीबाग एनएच सौ की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं. कोयला लदे भारी वाहनों के चलने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही हैं. सबसे बदतर स्थिति सिमरिया से बिरहु के बीच है. 35 किमी लंबी उक्त सड़क से हर रोज सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं. छह साल पूर्व इस पथ का निर्माण हुआ था. निर्माण के कुछ ही महीने बाद ही सड़क उखड़ने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >