20 जून को चौपाल लगा कर लोगों को करें जागरूक

सिमरिया : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बीडीओ अमित मिश्रा ने मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने योग संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि योग करने से तन-मन स्वस्थ रहता है. योग से शरीर में होनेवाली बीमारियां दूर होती है. बीडीओ ने मुखियाओं को […]

सिमरिया : प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बीडीओ अमित मिश्रा ने मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने योग संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि योग करने से तन-मन स्वस्थ रहता है. योग से शरीर में होनेवाली बीमारियां दूर होती है. बीडीओ ने मुखियाओं को 20 जून को अपने-अपने पंचायतों के गांव में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.

बीडीओ ने बताया कि 19 जून को इंटर महाविद्यालय में चार बजे से शाम छह बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि 21 जून को इलेवन स्टार फुटबॉल मैदान में योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय के शिक्षक बच्चे व आम नागरिक शामिल होंगे. मुख्यालय से दूर विद्यालय के शिक्षक, बच्चे अपने-अपने विद्यालय में ग्रामीण व अभिभावक के साथ योग दिवस मनायेंगे. मौके पर मुखिया सुगन महतो, सारो देवी, बाल किशन तुरी, मुक्ता पांडेय, सरिता देवी, नाजिर सत्येंद्र नायक, अनुज सिंह, गिरेंद्र पांडेय, बबलू भोगता व प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

गिद्धौर : स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास: प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है. विभिन्न संस्थानों में योग शिविर का आयोजन कर योग व प्राणायाम करने की विधि सिखायी जा रही है. मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र चतरा व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में प्लस टू गंगा स्मारक उवि में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम सह योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. योग प्रशिक्षक ने स्कूली बच्चों को योग का अभ्यास कराया. योग शिक्षक महेंद्र दांगी ने योग की क्रियाएं करायी. संचालन राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक अजीत कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >