कोरचा जंगल से 40 किलो कत्था जब्त

चतरा : सदर वन क्षेत्र के कोरचा जंगल से गुरुवार को वन विभाग की टीम ने 40 किलो कत्था जब्त किया गया. वन विभाग को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली. वनपाल प्रभात कुमार ने बताया कि रेंजर को सूचना मिली थी कि उक्त जंगल में कत्था बनाने का काम किया जा रहा […]

चतरा : सदर वन क्षेत्र के कोरचा जंगल से गुरुवार को वन विभाग की टीम ने 40 किलो कत्था जब्त किया गया. वन विभाग को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली. वनपाल प्रभात कुमार ने बताया कि रेंजर को सूचना मिली थी कि उक्त जंगल में कत्था बनाने का काम किया जा रहा है. जब टीम बना कर छापेमारी करने पहुंची, तो तस्कर भाग खड़े हुए.

मौके पर कत्था के अलावे 12 डेकची व अन्य सामग्री जब्त की गयी. टीम में वनरक्षी सुनील कुमार महतो, अनुज कुमार, संजय कुमार, ललटू कुमार, रूपलाल यादव, जयराम उरांव, तरुण रंजन, निशांत कुमार व अब्दुल सलाम शामिल थे. मालूम हो कि इटखोरी में भी दो दिन पूर्व डेढ़ क्विंटल कत्था बरामद किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >