चतरा के तुड़ाग गांव में पशु चिकित्सालय कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका

Chatra News: चतरा के तुड़ाग गांव में पशु चिकित्सालय कर्मी योगेंद्र यादव का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मोबाइल के आधार पर भी पड़ताल कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में पशु चिकित्सालय कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गंधरिया गांव के बहराकोचा निवासी योगेंद्र यादव (58वर्ष) के रूप में हुई है. 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजन व ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है. बताया गया है कि योगेंद्र यादव हर रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई थी. 

ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

शनिवार सुबह यानी आज 4 अप्रैल महुआ चुनने पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के पास शव पड़ा देखा और इसकी सूचना देवरिया मुखिया कृष्णा दुबे को दी. इसके बाद मुखिया ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू में झोलाछाप डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, सीआईडी की रिपोर्ट में अवैध क्लिनिक सील

इसे भी पढ़ें: अचानक बूढ़ा पहाड़ पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, उग्रवादियों को दिया सख्त संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >