नोवामुंडी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल; हेलमेट ने बचाई जान

Chaibasa: नोवामुंडी में एक कार चालक की बदमाशी की वजह से एक स्कूटी सवार दुर्घटना का शिकार हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कार चालक उसे सड़क पर गिरा छोड़ मौके से फरार हो गया. बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया.

Chaibasa: नोवामुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर दानाउली पेट्रोल पंप पुलिया के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक चार पहिया वाहन चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया, जिसके कारण एक स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा. इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान महंती कालुण्डिया (28 वर्ष), निवासी गांव बालजुड़ी के रूप में हुई है. राहत की बात यह रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट नहीं आई.

अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज

फिर भी बुरी तरह गिरने के कारण युवक के कमर, दाहिने पैर और हाथ में गहरी चोटें आई हैं. हादसे के बाद युवक गंभीर अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था. इसी दौरान उधर से गुजर रहे कोटगढ़ पंचायत के मुखिया बमिया चांपिया की नजर घायल युवक पर पड़ी. उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अभय कुमार मौके पर पहुंचे. मुखिया बामिया, राम सिंह और सुधीर गोप के सहयोग से घायल युवक को सावधानीपूर्वक एंबुलेंस में डालकर नोवामुंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें…

‘इंडिया प्राइड अवार्ड–2026’ से सम्मानित हुई झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन उगुरसांडी

West Singhbhum: गंभीर मामला आते ही जगन्नाथपुर सीएचसी में अफरा-तफरी, खुल गई स्वास्थ्य सिस्टम की पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >