Chaibasa News : टोंटो के हुसीपी में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी

झींकपानी.

टोंटो थाना पुलिस ने बुधवार को सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र हुसीपी से एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान पदनी सुरीन (57) के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कूचकर कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है. टोंटो थाना पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के लिए छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >