Chaibasa News : मां जगधात्री से सुख-शांति की कामना

कुसुमकुंज स्थित रामकृष्ण सेवा समिति में शुक्रवार को मां जगधात्री की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

चक्रधरपुर.

कुसुमकुंज स्थित रामकृष्ण सेवा समिति में शुक्रवार को मां जगधात्री की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. भक्तों ने मां जगधात्री की आराधना कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर, खिचड़ी और सब्जी का वितरण किया गया. उसी दिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा और यज्ञ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल आरती से किया गया.

शनिवार को दशमी पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में सिंदूर खेला आयोजित होगा, जबकि शाम को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मां जगधात्री की आराधना मां दुर्गा के रूप में की जाती है, और उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव तापस विश्वास, सह सचिव विजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रतना चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, प्रदीप राय, मलाय मुखर्जी, उत्तम चटर्जी सहित अनेक महिला और पुरुष सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >