चोरी रोकने के लिए व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च, आज चक्रधरपुर बंद

चक्रधरपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला और मंगलवार को शहर बंद का आह्वान किया है. सुरक्षा की मांग तेज हुई.

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर के घरों और दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में सोमवार की शाम व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला. व्यापारी संघ ने मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का एलान किया. इसके माध्यम से प्रशासन तक सुरक्षा की मांग पहुंचायी जायेगी. हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर व्यापारी पवन चौक से चक्रधरपुर थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया.

शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और चोरों पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की. कहा कि लगातार हो रही चोरी से आम लोग और व्यापारी सहमे हुए हैं. व्यापारियों ने हाल में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में हुई चोरी की घटना पर नाराजगी जतायी. व्यापारियों ने कहा - जब तक आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाये जाते हैं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

कैंडल मार्च में ये रहे शामिल

कैंडल मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, व्यापारी संघ के गोपाल खिरवाल, नारायण अग्रवाल, सज्जन भगेरिया, सचिन केडिया, अवध खिरवाल, आशीष पाड़िया, सतीश भगेरिया, अजय शर्मा, कमल अग्रवाल, विक्की पाड़िया, रितेश पाड़िया, महेश मोदी, मनोज खिरवाल, नरेश कड़िया, माधव झुनझुनवाला, गुलशन चुक, पमपम केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल समेत भारी संख्या में व्यापारी और व्यवसायी शामिल रहे.

भाजपा ने किया बंद का समर्थन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आहूत चक्रधरपुर बंद का समर्थन किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक और पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा - रश्मि इलेक्ट्रॉनिक में हुई बड़ी चोरी की घटना ने पूरे व्यापारी समाज को झकझोर कर रख दिया है. नेताओं ने मांग की कि शहर में पुलिस गश्ती और नाइट पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके. व्यापारियों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >