झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 जवान घायल, पुलिस का दावा- माओवादियों को हुआ भारी नुकसान

पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी.

झारखंड में पुलिस बलों की नक्सलियों के साथ आज मुठभेड़ हो गयी. इसमें पुलिस बल के 6 जवान घायल हो गये. घायल पुलिसकर्मियों के नाम अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास (बीडीडीएस) और बीरपाल सिंह तोमर हैं. मुठभेड़ नक्सल प्रभावित पश्चि���ी सिंहभूम जिला के टोंटो थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में हुई. पुलिस का दावा है कि माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है.

पुलिस को मिली थी उग्रवादियों के जुटने की सूचना

कोल्हान क्षेत्र में टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी.

पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

बुधवार 11 दिसंबर 2023 को कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 174 बटालियन एवं 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.

Also Read: Naxal News: झारखंड के लोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो इनामी नक्सली अरेस्ट
आधा घंटा तक चली पुलिस-नक्सली मुठभेड़

पुलिस एवं सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान माओवादियों ने आईईडी विस्फोट भी कर दिया. पुलिस बल ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों में भाग गये. पुलिस ने बताया है कि पुलिस बल और नक्सलियों के बीच आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई.

स्प्लिंटर लगने से 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

इस दौरान दोनों ओर से लगभग आधा घंटा तक फायरिंग होती रही. फायरिंग में 6 पुलिसकर्मी स्प्लिंटर लगने से घायल हो गये. पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय एवं सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के सहयोग से हेलिकॉप्टर के जरिये घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. सभी जवानों का रांची में इलाज चल रहा है.

Also Read: एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 जवान घायल
पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ की जवाबी कार्रवाई

घायल पुलिसकर्मियों के नाम सीटी अजय लिंडा, सीटी शाहरुख खान, सीटी भरत सिंह राय, एचसी मुकेश कुमार सिंह, एचसी आलोक दास (बीडीडीएस) और एचसी बीरपाल सिंह तोमर हैं. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है. दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करते हुए पुलिस बल ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बल का ऑपरेशन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >