Chaibasa: नोवामुंडी में पथ निर्माण विभाग के मुख्य गेट और मेन रोड के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. मुख्य मार्ग के किनारे आसपास के कुछ लोगों द्वारा घरों का कचरा खुलेआम फेंका जा रहा है, जिससे सड़क का किनारा कूड़ेदान में तब्दील हो गया है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि पास के एक मेडिकल संचालक द्वारा भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. आरोप है कि मेडिकल दुकान से उपयोग किए गए सीरिंज, दवाइयों की खाली शिशियां और इंजेक्शन की बोतलें भी सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं.
आम जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़
यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ भी है. मेडिकल कचरे को इस प्रकार खुले में फेंकना संक्रमण फैलने का बड़ा कारण बताया गया है. राहगीरों, बच्चों और आसपास के निवासियों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित हो सके और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो यह गंदगी गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है.
ये भी पढ़ें…
निकाय चुनाव मतगणना से पहले सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आईईडी किया बरामद
Chaibasa News : न्यूनतम वेतन, 10 लाख का बीमा और पेंशन स्कीम की उठायी मांग
