Chaibasa News : तेज हवा और बारिश से धान के पौधे गिरे, सब्जियों को भी नुकसान

‘मोंथा’ तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए चक्रधरपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो ने किसानों से कहा कि वे सतर्क रहें.

चक्रधरपुर.

‘मोंथा’ तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए चक्रधरपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो ने किसानों से कहा कि वे सतर्क रहें. फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठायें. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 28 से 31 अक्तूबर तक क्षेत्र में भारी बारिश एवं तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है. इससे धान, सब्जी एवं अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है. किसानों से कहा है कि जिन खेतों में धान या अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार है, उसे सुरक्षित स्थान पर रख दें. गिरी हुई फसलों को प्लास्टिक या तिरपाल से ढंक दें. ताकि बारिश से बचाया जा सके. सब्जी उत्पादकों को पॉलीहाउस एवं नेट हाउस को मजबूत करने की सलाह दी. पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखें.

श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान अगर फसल क्षति का सामना करते हैं तो 72 घंटे के भीतर फोटो या वीडियो प्रमाण सहित सूचना दें. किसान टॉल फ्री नंबर 14447 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. किसानों की हरसंभव मदद की जायेगी. सभी किसानों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतें. चक्रधरपुर प्रखंड में 16000 हेक्टेयर में धान की खेती की गयी है. किसानों ने कहा कि बारिश और तेज हवा चलने से धान के पौधे गिर गये हैं. इससे किसानों को नुकसान होने की संभावना है. क्षेत्र में सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हुआ है. किसानों ने सब्जी की फसल को बीमा के दायरे में लाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >