Chaibasa: नोवामुंडी में आस्था का सैलाब, ओड़िया छठ तालाब पर डूबते सूर्य को अर्घ्य

Chaibasa: नोवामुंडी में चैती छठ की धूम है. मंगलवार को छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. बुधवार को उगते हुए अर्घ्य को देने के बाद छठ महापर्व का समापन किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

सुबोध मिश्रा
Chaibasa: नोवामुंडी के लखन साई स्थित ऐतिहासिक ओडिया छठ तालाब में छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सैकड़ों व्रती महिलाओं और पुरुषों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. घाट परिसर छठ गीतों की मधुर ध्वनि से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. व्रती पारंपरिक परिधान में समूह बनाकर गीत गाते हुए घाट तक पहुंचे. हालांकि, रास्ते में बह रहे नाली के गंदे पानी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे स्थानीय व्यवस्था पर सवाल भी उठे.

बुधवार को सुबह दिया जाएगा अर्घ्य

घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. नोवामुंडी थाना के एएसआई राजीव रंजन अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया. संध्या अर्घ्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. अब सभी श्रद्धालु बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे, जिसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा.

गंदगी के बीच पार होते श्रद्धालु

सड़क पर गंदगी का अंबार

व्रती महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रास्तों में नाली का पानी भरा होने से उन्हें काफी परेशानी हुई. उनका कहना था कि क्या छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के लिए भी सड़कों की साफ-सफाई और नालियों की व्यवस्था ठीक नहीं की जा सकती थी. बड़ी मुश्किल से वे इन रास्तों से गुजरकर ओडिया तालाब तक पहुंच पाईं. हालांकि, घाट की आंशिक सफाई की गई थी, लेकिन रास्तों में जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें…

Saraikela: खट्टी इमली लोगों के जीवन में भर रही मिठास, ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार

Ranchi: पिठोरिया में बेलवरण पूजा के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ, भक्तों ने मां के किए दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >