Chaibasa: नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष ने शेयर किया मॉडल टाउन का विजन

Chaibasa: चाईबासा के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शहर को मॉडल टाउन बनाने की विजन पेश किया. सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्हें पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सम्मानित किया.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चाईबासा द्वारा चाईबासा के एक होटल में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. चेंबर के अध्यक्ष ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि नगर अध्यक्ष चाईबासा शहर को स्वच्छ, सुंदर और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित करने में पूरी तरह सक्षम होंगे.

शहर को मॉडल टाउन बनाने की चुनौतियां और उम्मीद

विकास चंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि चाईबासा शहर को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करने में कई चुनौतियां हैं. उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के अनुभव और दूरदर्शिता से यह संभव हो सकेगा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने रखा अपना विजन

नितिन प्रकाश ने चेंबर के समक्ष अपने विजन और मिशन को साझा किया. उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और मॉडल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से जन सहयोग के साथ काम किया जाएगा. इसके तहत मुख्य रूप से जन स्वास्थ्य के लिए नालियों और सड़कों का निर्माण, मॉडल बस स्टैंड और मंगलाहाट का सौंदर्यीकरण तथा 21 बिंदुओं पर भविष्य में कार्य करने की तैयारी शामिल है.

इसके अलावा, शहर के विकास की गति को सही दिशा देने के लिए नगर विकास समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे. मंच का संचालन चेंबर के उपाध्यक्ष छोटेलाल तामसोय और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव आयुष दोदराजका ने किया. समारोह में चेंबर के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ सीनी में मनाया गया बाहा पर्व, डॉ मीरा मुंडा मुख्य अतिथि

झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >