Chaibasa News : देवगांव से रामतीर्थ तक बनेगा नया पीसीसी सड़क

जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक सोनाराम सिंकू ने सोमवार को दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया.

जगन्नाथपुर.

जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक सोनाराम सिंकू ने सोमवार को दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया. पहली योजना के तहत देवगांव ब्रह्मपुर मुख्य सड़क से लेकर रामतीर्थ तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी प्राक्कलन राशि 90 लाख रुपये है. इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामतीर्थ तक पहुंचना भी आसान हो जायेगा.

इसी क्रम में विधायक सिंकू ने वैतरणी नदी तट पर सीढ़ीनुमा स्नान घाट, मुख्य घाट और श्मशान घाट निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. यह योजना 98 लाख रुपये की लागत से पूरी की जायेगी. परियोजना के पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अवसरों पर बेहतर सुविधा मिलेगी तथा नदी तट का सौंदर्य भी निखरेगा. विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल विकास नहीं, बल्कि संतुलित विकास है. गांव की सड़कों से लेकर घाटों तक, हर उस स्थान तक योजनाएं पहुंचायी जा रही हैं, जहां आम जनता की सुविधा जुड़ी है. रामतीर्थ जैसे धार्मिक स्थलों का विकास हमारे क्षेत्र की पहचान को और सशक्त बनायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >