नोवामुंडी: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर नोवामुंडी और आसपास के क्षेत्रों में शिवभक्तों में भारी उत्साह है. रविवार से ही गेरुआ वस्त्र धारी कांवरिए मुर्गा महादेव मंदिर की ओर रवाना होने लगे. ट्रेनों और पैदल यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैतरणी नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में रातभर जागरण के बाद सोमवार तड़के तीन बजे कपाट खोले गए, जिसके बाद जलाभिषेक शुरू हुआ. इस दौरान पूरा क्षेत्र ''बोल बम'' और ''हर-हर महादेव'' के जयकारों से गूंज उठा.
सावन की दूसरी सोमवारी पर मुर्गा महादेव मंदिर में गूंजे ''बोल बम'' के जयकारे

बोल्बम जाते लोग
Copied link
सावन की दूसरी सोमवारी पर नोवामुंडी के मुर्गा महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.