भरोसे में लेकर गया, फिर साथियों के साथ किया दुष्कर्म, चक्रधरपुर स्टेशन पर रोती मिली नाबालिग

चक्रधरपुर स्टेशन पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोड़ो गांव निवासी पिक्लू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चक्रधरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिक्लू प्रधान नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

नाबालिग ने खुद पुलिस को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट पर नाबालिग के साथ मारपीट की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ की. इसी दौरान उसने अपने साथ हुई कथित घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी.

शादीशुदा युवक ने साथियों संग मिलकर किया दुष्कर्म

नाबालिग ने आरोप लगाया कि एक शादीशुदा युवक उसे विश्वास में लेकर अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था. उसने बताया कि इस दौरान आरोपी युवक और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. नाबालिग ने पिक्लू प्रधान का नाम भी लिया, जो जोड़ो गांव का निवासी है. उसने पुलिस को ईंट भट्ठे समेत अन्य स्थानों पर ले जाने और करीब एक महीने तक गुजरात में रखे जाने का भी आरोप लगाया. इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

स्टेशन पर नाबालिग को छोड़कर भागा आरोपी

बताया गया कि आरोपी युवक सोमवार को नाबालिग को स्टेशन पर छोड़कर चला गया था. बाद में उसे सेकेंड एंट्री गेट के पास बुलाया गया. यहां कुछ युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी. सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी ने उसे संरक्षण में लिया लिया. बाद में उसे महिला थाना को सौंप दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मामले की पुष्टि करते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >