Chaibasa News : 11 से रोज होंगे कार्यक्रम, कार्यालयों की सफाई व सजावट के आदेश

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

चाईबासा.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष की तरह जिला, अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत स्तर व शहरी निकाय क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम किये जायेंगे. राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2025 को है. 11 नवंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे. 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड व एलइडी वाहन का संचालन, 12 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 नवंबर को साइकिल रैली और 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा.

18 से 28 तक पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

उपायुक्त ने बताया कि 18 नवंबर से 28 नवंबर तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम होगा. पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाना है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिविर के साथ पदाधिकारी को टैग करते हुए सफलतम संचालन सुनिश्चित किया जाये. इसके अलावा 29 नवंबर को राज्य सरकार के गठन की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम किये जायेंगे.

धरती आबा की प्रतिमाओं का रंग-रोगन करें

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का रंग रोगन सुनिश्चित करें. सभी सरकारी कार्यालय व इमारतों की विशेष साफ-सफाई व सजावट सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित हो.बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सहायक समाहर्ता सिद्धार्थ कुमार, सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी उपसमाहर्ता सामान्य शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी-चाईबासा व चक्रधरपुर उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >