साइकिल से गिरकर महिला की मौत, डेढ़ माह की बच्ची सुरक्षित

मझगांव में साइकिल से गिरकर 25 वर्षीय महिला लक्ष्मी चातार की मौत हो गई। हादसे में उनकी डेढ़ माह की बच्ची सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय महिला लक्ष्मी चातार की मौत हो गई. वह साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. घटना मझगांव गांव के नीचे टोला के समीप घटी. जानकारी के अनुसार लक्ष्मी चातार मूल रूप से सरगरिया गांव की रहने वाली थी. वह सोमवार देर शाम को डेढ़ माह की बच्ची को गोद में लेकर पति के साथ साइकिल से अपने ससुराल कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी जा रही थी. इसी दौरान मझगांव के नीचे टोला के पास साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और लक्ष्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गई. 

बारिश से बचाने के लिए महिला को पास के घर में रखा

घटना के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पड़ी लक्ष्मी को बारिश से बचाने के लिए पास के एक घर में रखा. बच्ची को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आनन-फानन में घायल लक्ष्मी को इलाज के लिए मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. जगन्नाथ वेंकेट ने जांच के बाद लक्ष्मी चातार को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी महिला की मौत

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी. मृतका के नाक और कान से खून निकल रहा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे अंदरूनी चोटें आई होंगी. सूचना पर मझगांव थाना के सब इंस्पेक्टर गार्दी सुंडी और चंद्रदेव मांझी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एक साथ तीन लोगों के साथ साइकिल से जा रही महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >