NEET और CBSE मामले को लेकर झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में चाईबासा में झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

नीट और सीबीएसई मार्किंग में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को झामुमो ने प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया.

झामुमो नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है. उन्होंने केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की बात कही.

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी से छात्रों को नुकसान होता है, इसलिए व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए.

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला झामुमो अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, बिश्वनाथ बाड़ा, मन्नाराम कुदादा, दोफेदार हेस्सा, अनुज पुरती, मनोज सिरका, जगदीश जामुदा, मुजाहिद अहमद, दिलवार हुसैन, जाकिर हुसैन, अलबिन एक्का, उदय बिरुली, बागुन सवाइयां, जगदीश गोप, सुभाष भंज, अर्जुन बानरा, सुमी पुरती सिंकू, शीला जमुदा, सेलाय मुंडा, रामलाल मुंडा, सेलाय दोराईबुरु, चंद्रमोहन मुंडा, राजाराम गुप्ता, कैसर परवेज, नवाब अंसारी, इकबाल अहमद, देवेंद्र बारी, दिनेश चंद्र महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >