झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में 25 जुलाई को सुबह 11 बजे चाईबासा के रविन्द्र भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि कार्यक्रम में आजसू संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा, प्रभाकर तिर्की, रत्नाकर भेंगरा, लम्बोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, ललित महतो समेत कई वरिष्ठ आंदोलनकारी शामिल होंगे.
सभा में दामू बानरा, देवेंद्र माझी, केसी हेम्बरोम सहित झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले सभी दिवंगत आंदोलनकारियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
