Chaibasa News : उद्घाटन मैच में होंडा स्टार ने ए वन को हराया

आनंदपुर हाइस्कूल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

आनंदपुर. प्रखंड के हाइस्कूल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन राजा प्रताप रुद्र सिंहदेव व प्रसन्नो सिंहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. आनंदपुर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में 6 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच होंडा स्टार बनाम ए वन एफसी के बीच खेला गया. उद्घाटन मैच में होंडा स्टार ने ए वन को 1-0 से मात देकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के पुरुष व महिला वर्ग का निर्णायक मैच शनिवार को खेला जायेगा. मौके पर एनेम होरो, जयराम होरो, केशव महतो, दिलीप मरांडी, बलवीर कायम, श्याम मुर्मू, एमन जोजोवार, विमल साहू समेत आयोजक कमेटी के सदस्य व काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >