जब यात्रियों की जगह हाथियों का झुंड पहुंच गया बस स्टैंड...

ओडिशा के चंपुआ बस स्टैंड में 18 हाथियों का झुंड घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। जानें पूरी खबर।

जैंतगढ़ | चंपुआ थाना के चंपुआ बस स्टैंड पर रविवार तड़के जैसे ही 18 हाथियों का झुंड पहुंचा वहां अफरातफरी मच गयी. हाथियों के झुंड को देखते ही बस की इंतजार में खड़े लोग वहां से भागने लगे. हालांकि बस पड़ाव पर लोगों की मौजूदगी काफी कम थी, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया. बस पड़ाव परिसर में हाथियों द्वारा किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

जलस्तर बढ़ने से नदी पार नहीं कर पाए हाथी

मालूम हो कि दो दिन पहले चंपुआ रेंज के बालीबांध सेक्शन से चंपुआ सेक्शन में दाखिल हुआ 18 हाथियों का यह झुंड बीती रात शाशांग वैतरणी किनारे पहुंच गया था. हाथियों ने मयूरभंज जाने के लिए वैतरणी नदी पार करने का प्रयास किया, लेकिन नदी में पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ा होने के कारण वे इसे पार नहीं कर सके. इसके बाद झुंड नदी किनारे स्थित चंपुआ क्षेत्र में दाखिल हो गया.

दो घंटे तक बस स्टैंड इलाके में जमाया डेरा

हाथियों का झुंड चंपुआ वार्ड नंबर 11 (गौड़साही) से गुजरते हुए रविवार तड़के करीब 3 बजे चंपुआ बस स्टैंड में प्रवेश कर गया. लगभग दो घंटे से अधिक समय तक हाथियों का झुंड बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में भटकता रहा. सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे.

गांव में एक मकान को पहुंचाया नुकसान

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद हाथियों के झुंड को बस स्टैंड से खदेड़ा गया. इसके बाद हाथियों का यह दल रामला गांव होते हुए शाशांग जंगल की ओर रवाना हो गया. चंपुआ शहर में हाथियों ने कोई क्षति नहीं पहुंचाई. लेकिन, लौटते समय रामला गांव में उन्होंने एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वन विभाग के प्रयासों से आखिरकार हाथियों का झुंड रामला के रास्ते पुनः शाशांग के जंगलों में लौट गया है. हाथियों की इस आहट और मूवमेंट के बाद से पूरे नगर क्षेत्र में भय और हड़कंप का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >