Chaibasa News : पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा पांच बच्चे परिजनों से मिले

चाईबासा, सरायकेला-खरसावां व रेल पुलिस की सक्रियता से महज 12 घंडे के भीतर हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र से 5 गुमशुदा किशोरों को खोज निकालने में सफलता मिली.

हाटगम्हरिया.

चाईबासा, सरायकेला-खरसावां व रेल पुलिस की सक्रियता से महज 12 घंडे के भीतर हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र से 5 गुमशुदा किशोरों को खोज निकालने में सफलता मिली. हाटगम्हरिया के थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि 10 नवंबर को सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा सूचना दी गयी कि पांच वर्ष का एक बच्चा खरसावां में भटकते हुए देखा गया. वह अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा है. वह केवल केंदपोसी स्टेशन का नाम बता रहा है. एसपी ने हाटगम्हरिया पुलिस को बच्चे के परिजनों को पता लगाने का निर्देश दिया. खोजबीन में पता चला कि उक्त बच्चा आमाडीहा गांव का रहने वाला है.

इसके बाद जब गुमशुदा बच्चे के परिजनों के बारे में पुलिस को पता चला कि 8 दिसंबर से इस गांव से 5 बच्चे लापता हैं. ग्रामीणों के अनुसार 5 में 4 बच्चे लगभग 4 से 8 वर्ष के हैं. पांच बच्चों के गुमशुदगी की सूचना पर टास्क फोर्स का गठन किया गया. गठित टास्क फोर्स की टीम ओपी आमदा जाकर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि चाईबासा, सरायकेला-खरसावां व रेल पुलिस की तत्परता के साथ सारे बच्चों को महज 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया. बच्चों को सकुशल बरामद करने के पश्चात उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. अभियान में हाटगम्हरिया पुलिस टीम में पुअनि उत्तम तिवारी, सअनि सत्यपाल राम व सुखलाल टुडू शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >