त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट, चीनी-प्याज के दाम में भारी उछाल; जानें क्या-क्या हुआ महंगा

त्योहारी सीजन से पहले जैंतगढ़ में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. चीनी, प्याज, दाल, तेल और मसालों के दामों में अचानक भारी वृद्धि हुई है, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है. जानें कौन सी चीजें कितनी महंगी हुई हैं.

जैंतगढ़: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की मुश्किलें अब खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से और बढ़ गयी हैं. त्योहारी सीजन से ठीक पहले बाजार में चीनी, प्याज, दाल, तेल और मसालों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. इससे आम लोगों खासकर गृहणियों का रसोई बजट बिगड़ गया है.

चीनी और प्याज के दाम में अचानक उछाल

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, एक सप्ताह पहले 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब खुदरा बाजार में 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है. इसी तरह प्याज भी 25-30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. गुड़ की कीमत भी 60 से 70 रुपये प्रति किलो हो गयी है.

दाल, तेल और चावल के दाम भी बढ़े

बाजार में दाल और खाद्य तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. मसूर दाल 80-90 रुपये, अरहर दाल 130-150 रुपये, मूंग दाल 110-130 रुपये, चना 80-90 रुपये और मटर 60-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. रिफाइन तेल 200-300 रुपये और सरसों तेल 190-250 रुपये प्रति किलो के भाव है.

किस सामान का कितना है दाम?

सामानकीमत (₹/किलो)
चीनी70-80
प्याज60
गुड़60-70
मसूर दाल80-90
अरहर दाल130-150
मूंग दाल110-130
चना80-90
मटर60-70
रिफाइन तेल200-300
सरसों तेल190-250
सोयाबीन बड़ी100-200
सामान्य चावल50-100
बासमती अरवा चावल180-250
लाल मिर्च250
हरी मिर्च200
धनिया पत्ती200
लहसुन160-240
अदरक200-260
जीरा260-300
गोलकी1100-1200
छोटी इलायची2300-2500
बड़ी इलायची1200-1500

मसालों के दाम भी बढ़े, त्योहारी बजट पर असर

मसालों की कीमतों में भी तेजी है. लाल मिर्च 250 रुपये, हरी मिर्च 200 रुपये, धनिया पत्ती 200 रुपये, लहसुन 160-240 रुपये और अदरक 200-260 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जीरा 260-300 रुपये, गोलकी 1100-1200 रुपये, छोटी इलायची 2300-2500 रुपये और बड़ी इलायची 1200-1500 रुपये प्रति किलो है.

त्योहारी सीजन से पहले जरूरी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को प्रभावित किया है और त्योहार की खरीदारी भी महंगी हो गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >