Chaibasa News : महंगाई पर आस्था भारी, फल व पूजन सामग्री की खूब हुई खरीदारी

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर फल व पूजन सामग्री की दुकानें सज गयी हैं. फलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है.

चाईबासा.

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर फल व पूजन सामग्री की दुकानें सज गयी हैं. फलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है. महंगाई के बावजूद फल दुकानों में भीड़ उमड़ रही है. खासकर केला, कच्चा केला, नारियल, हल्दी, अदरक, अनानास, सेब, संतरा, गाजर, शकरकंद जैसे फलों के दामों में ज्यादा वृद्धि हुई है. रविवार को छठव्रतियों ने खरना की पूजा की. शाम को खरना का प्रसाद खाने के लिए लोग छठ व्रतियों के घर पहुंचे. लोगों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >