जैंतगढ़ भंगा पुल चौक पर लगे वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा, मनकी-मुंडा संघ ने उठाई मांग

जैंतगढ़ में मनकी मुंडा संघ ने वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा भंगा पुल चौक पर स्थापित करने की मांग की है। जानिए पूरी खबर और स्थानीय लोगों की क्या है राय।

जैंतगढ़: जैंतगढ़ में मनकी मुंडा संघ की ओर से वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा जैंतगढ़ भंगा पुल चौक पर लगाने की मांग की है. मामू संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जमादार लागुरी ने कहा वीर शहीद पोटो हो हमारे असली आदर्श है. वे क्षेत्र के धरोहर थे. वीर शहीद पोटो हो को अभी तक वह सम्मान नहीं मिल पाया है. जिसके वे हकदार थे. जैंतगढ़ वासियों की इच्छा है शहीद पोटो हो की प्रतिमा जैंतगढ़ भंगा पुल चौक में लगायी जाए और चौक का नाम वीर शहीद पोटो हो चौक रखा जाए.

तुरली के मानकी दीपक लागुरी ने कहा वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा आज तक शहीद ग्राम में नहीं लगना दुर्भाग्यपूर्ण है. शहीद स्मारक राजाबसा में मात्र चबूतरा बनाकर छोड़ दिया गया है. बारह वर्ष बीतने के बाद भी प्रतिमा स्थापित नहीं करना दुर्भाग्य पूर्ण है.

बासुदेवपुर मुंडा विनय पॉवर ने कहा जैंतगढ़ भंगा पुल चौक और राजाबासा शहीद स्मारक में वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा लगायी जाए. मानकी रामचंद्र लागुरी, मुंडा कृष्ण जोजो, बसंत महापात्र, रामजीवन महापात्र आदि ने भी जैंतगढ़ में वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >