चाईबासा में मागे पर्व मनाने गए 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News : बड़बिल गांव में मागे पर्व मनाने गए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक रात को अपने दोस्त रेंसो हेंब्रम के घर में सो रहा था. इसी दौरान किसी ने गोली चला दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

Crime News| चाईबासा, (भागीरथ महतो) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव में मागे पर्व मनाने गए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनामगुटु (चीरू) गांव निवासी निर्मल बानरा के रूप में हुई है. वर्तमान में युवक चाईबासा सुफलसाई में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है.

दोस्त के घर में सो रहा था निर्मल

जानकारी के अनुसार रविवार को निर्मल अपने दोस्त के साथ बड़बिल गांव मागे पर्व मनाने गया था. जहां रात को गांव स्थित अखाड़ा में नाच-गान चल रहा था. निर्मल रात को अपने दोस्त रेंसो हेंब्रम के घर में सो रहा था, जहां अचानक किसी ने गोली चलायी. निर्मल के बायें सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. मृतक के पिता कुजरी बानरा के बयान पर मुफस्सिल थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 10 फीसदी से अधिक लोगों की रेटिना खतरे में, बचाव के लिए करना होगा यह काम

साहिबगंज में रहस्यमयी बीमारी ने ली 10 दिन में पांच बच्चों की जान, ये हैं इसके लक्षण

169 कर्मियों के भरोसे झारखंड का उत्पाद विभाग, 10 साल में दर्ज हैं अवैध शराब से जुड़े 92 हजार से अधिक मामले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >