Chaibasa News : नृत्य व संगीत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

प्री सेलेक्शन अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतिनिधि,चक्रधरपुर

दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर के कार्मिक विभाग की ओर से रविवार को प्री सेलेक्शन अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी सभागार में हुआ. इस मौके पर नृत्य और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों के कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया. नृत्य प्रतियोगिता में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें, कथक, ओडिशी और भरतनाट्यम तथा संगीत प्रतियोगिता में क्लासिकल, लाइट क्लासिकल और लोक संगीत में 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. प्रतियोगिता में चयन होने वाले प्रतिभागी खड़गपुर में आयोजित होने वाले मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उसमें चयन होने वाले प्रतिभागी रेलवे मुख्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में चक्रधरपुर के मातुसी मुंशी, बबीता दे, चाईबासा की रश्मि पाल और बंबा शामिल हुए. कार्यक्रम चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित किया गया. इसमें रेलवे मंडल संस्कृत विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >