Chaibasa News : राधा-कृष्ण के वेश में मंदिर पहुंचे बच्चे

नोवामुंडी स्थित थाना काली मंदिर, बाजार शिव मंदिर, डीवीसी व जगन्नाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी.

नोवामुंडी.

नोवामुंडी स्थित थाना काली मंदिर, बाजार शिव मंदिर, डीवीसी व जगन्नाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. जन्माष्टमी को लेकर जगमग लाइटों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा रहा था. वहीं, मंदिरों की फूल व पत्तियों से सजावट की गयी थी. थाना काली मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ. महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी. मां काली मंदिर में 8:30 बजे, बाजार शिव मंदिर में व डीवीसी जगन्नाथ मंदिर में 9 बजे से पूजा शुरू हुई. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर महिलाओं व छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. छोटे बच्चे भगवान कृष्ण व राधा रानी की वेशभूषा में मंदिर पहुंचे थे.

21 अगस्त को मनायी जायेगी छठी

श्री कृष्ण के जन्म की छठी का उत्सव 21 अगस्त को थाना काली मंदिर व डीवीसी जगन्नाथ मंदिर में मनाया जायेगा. मंदिर कमेटी की ओर से छठी उत्सव पर भजन व भंडारा का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >