Chaibasa News : होमलेस फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जिले के छह खिलाड़ियों का चयन

गोवा में हुए नेशनल इंक्लूजन फुटबॉल कप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन

चाईबासा. खेल की दुनिया से चाईबासा के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर है. स्लम सोकर के तहत होने वाले होमलेस फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के छह खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है. इन खिलाड़ियों का चयन गोवा में संपन्न हुए नेशनल इंक्लूजन फुटबॉल कप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. भारतीय टीम के पुरुष और महिला वर्ग में चाईबासा के युवाओं ने बाजी मारी है

मैक्सिको में दिखाएंगे कौशल

झारखंड टीम के को-ओर्डिनेटर चांबरा सुंडी ने जानकारी दी कि ये सभी खिलाड़ी अगस्त 2026 में मैक्सिको में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वर्ल्ड कप से पहले इन खिलाड़ियों को स्लम सोकर के मुख्यालय नागपुर में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा जायेगा, ताकि टीम के भीतर बेहतर तालमेल बनाया जा सके.

खेलप्रेमियों में हर्ष की लहर

स्थानीय प्रतिभाओं के वैश्विक मंच पर चयन होने से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है. कृष्णा देवगम, विकास दोदराजका, वीर सिंह बुड़ीउली, जगन्नाथ हेस्सा, फादर रंजीत किंडो और अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

चयनित खिलाड़ी

( पुरुष टीम):

रमेश कारोवा (कांडेहातु, तांतनगर), ललित प्रिय बेंकुरा (हिंदुडीह, तांतनगर), सूरज बिरुली (बरकुंडिया, सदर प्रखंड)

महिला टीम:

बनफूल तुबिद (खेड़ियाटांगर, तांतनगर), पुनामी बागे (टियापोसी, तांतनगर), मोनिका पुरती (पुरनिया, खूंटपानी)

– इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में एकजुट संस्था निरंतर कार्य कर रही है. हमें पूरा विश्वास है कि हमारे ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे.

– चांबरा सुंडी

, को-ओर्डिनेटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >