देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था

Saraikela: इस्पात नगरी जमशेदपुर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ईंचागढ़ में एक चतुर्मुखी शिवलिंग है, जिसकी महिमा दूर-दूर तक फैली है. महाशिवरात्रि के दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं.

शचिंद्र कुमार दाश

Saraikela: जमशेदपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित चौका मोड़ से यहां दायीं ओर करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर ईचागढ़ से लेपाटांड जाने के रास्ते पर है चतुर्मुखी शिव मंदिर. ईचागढ़ के छोटे से मंदिर में स्थापित है चतुर्मुखी शिव लिंग. यहां लोग बड़े ही भक्ति भाव के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते है. बताया जाता है कि ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग देश के गिने चुने शिव लिंगों में एक है. लोग बताते है कि ऐसा ही एक शिव लिंग महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी नदी के तट पर है. ईचागढ़ के चतुर्मुखी शिव लिंग में चार मुंह है. चारों तरफ से देखने पर यह एक जैसा ही दिखता है.

इस शिव लिंग पर क्षेत्र के लोगों की भारी आस्था है. स्थानीय लोगों को विश्वास है कि बाबा के दरबार में मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है. चतुर्मुखी शिव मंदिर में पूजन दर्शन के लिए आस-पास के लोगों के साथ-साथ बाहर से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. वहीं, शिवरात्रि में शिवलिंग पर जलार्पण करने के लिए भी यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.

कई रहस्य समेटे है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग

यह चतुर्मुखी शिवलिंग क्षेत्र कई रहस्यों को समेटे हुए है. ईचागढ़ के चतुर्मुखी शिव लिंग की स्थापना कब हुई थी और यह ऐतिहासिक शिव लिंग किस सदी का है, इसके पुख्ता प्रमाण नहीं हैं. क्षेत्र के लोग बताते है कि संभवत: ईचागढ़ रियासत के राजा विक्रमादित्य ने अपने शासनकाल में चतुर्मुखी शिव मंदिर बनाया था. क्षेत्र के लोगों का भी कहना है कि राजा विक्रमादित्य ने चतुर्मुखी शिव मंदिर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में कई धरोहर बनवाए थे. इनका भग्नावशेष आज भी ईचागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलता है.

इस शिव लिंग की स्थापना कब हुई थी, यह पता नहीं चल सका. यहां ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से एक छोटे मंदिर का निर्माण कराया है. इस ऐतिहासिक चतुर्मुखी शिव मंदिर को कई बार धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठी, परंतु अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी.

इसे भी पढ़ें: 

कागजों पर हो रहा धनबाद नगर निगम का ई-कचरा कलेक्शन, निस्तारण गंभीर चुनौती

धनबाद में दिखेगा आधी आबादी का दम, 55 वार्डों में 262 महिला प्रत्याशी ने गाड़ा खंब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >