Chaibasa News : सानिया बनी ओवरऑल चैंपियन

तुलसी पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 54 विद्यार्थी सम्मानित

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के रोलाडीह स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 54 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सोशल साइंस डीन डॉ पी सियाल उपस्थित थे. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ पी सियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर का अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित होना गर्व की बात है. उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अनिवार्य है. यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन को बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित खेलों में भी भाग लेना चाहिए. निदेशक श्याम तिवारी ने कहा कि मात्र दो वर्षों में विद्यालय ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंकर लाल महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनका मुख्य लक्ष्य है. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक रवींद्र नाथ पांडे, सूर्यवंश पांडे, ज्योति प्रसाद शेखर, सुभाष तिवारी, पुष्पा कुमारी, प्राचार्या कृतिलता, लीना महतो, पबिता महतो, रमेश रजक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे.

इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

फुटबॉल में सावन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की. खो-खो में अर्जुन टीम ने बेहतरीन कौशल के दम पर खिताब हासिल किया. ओवरऑल चैंपियन सानिया महतो ने विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ””””ओवरऑल चैंपियन”””” का खिताब जीता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >