तीन दिन रेलवे का बदलेगा टाइमटेबल! 20-22 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द, दो जोड़ी आद्रा-पुरुलिया तक ही चलेंगी..

चक्रधरपुर रेल मंडल के बिरराजपुर में नई प्राइवेट रेलवे साइडिंग चालू होने से 20-22 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. देखे पूरी लिस्ट

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया क्षेत्र स्थित बिरराजपुर में प्राइवेट रेलवे साइडिंग (मीसन लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के कमीशनिंग को लेकर 20 से 22 सितंबर तक छह-छह घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान बिरराजपुर में रेल परिचालन से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य पूरे किये जायेंगे. ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल के अनुसार, आठ जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जायेगा.

20-21 सितंबर को पी-एनआइ, 22 को एनआइ वर्क

रेल मंडल के अनुसार बिरराजपुर में 20 और 21 सितंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (पी-एनआइ) का काम होगा. इसके बाद 22 सितंबर को नॉन इंटरलॉकिंग (एनआइ) का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जायेगा. इन कार्यों के दौरान निर्धारित समय के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. साइडिंग के कमीशनिंग के बाद इस क्षेत्र में माल ढुलाई से जुड़ी रेल गतिविधियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्याट्रेन का नामरद्द रहने की तिथि
68085टाटानगर-बरकाकाना मेमू19 से 22 सितंबर
68086बरकाकाना-टाटानगर मेमू20 से 23 सितंबर
68055/68056आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू20 से 22 सितंबर
68013/68014खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू20 से 22 सितंबर
68023/68024झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू20 से 22 सितंबर
68036हटिया-आदित्यपुर मेमू21 सितंबर
68035आदित्यपुर-हटिया मेमू22 सितंबर
18601/18602टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस20 से 22 सितंबर
18113/18114टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस19 से 21 सितंबर
18019/18020झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस22 सितंबर

दो जोड़ी ट्रेनें आद्रा व पुरुलिया से होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

ब्लॉक के कारण दो जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. 13301/13302 सुवर्णरेखा एक्सप्रेस 20 से 22 सितंबर तक आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस खुलेगी. इस कारण आद्रा-आदित्यपुर-आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

इसी तरह 13512/13511 लाल किला एक्सप्रेस 20 से 22 सितंबर तक पुरुलिया तक चलेगी और वहीं से वापस खुलेगी. इसलिए पुरुलिया-आदित्यपुर-पुरुलिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. रेल मंडल ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >