आजादी के जश्न में डूबा चाईबासा, पार्कों और चौक-चौराहों पर उमड़े लोग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चाईबासा के पार्कों और गार्डनों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. शहर में देशभक्ति गीतों और कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को चाईबासा सुबह से ही देशभक्ति और उत्साह के रंग में डूबा नजर आया. स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में तिरंगे को सलामी देने के बाद लोगों ने पूरे दिन आजादी का जश्न मनाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी में उत्साह देखने को मिला. दिन में पार्कों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी, तो शाम को देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी खास बना दिया. स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग शहर के जुबली तालाब, शहीद पार्क और रूंगटा गार्डन पहुंचे. यहां लोगों ने प्राकृतिक सौंदर्य और रंग-बिरंगे फूलों के बीच छुट्टी के दिन का आनंद उठाया.

रूंगटा गार्ड में दिखी बच्चों व युवाओं की भीड़

रूंगटा गार्डन में बच्चों और युवाओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली. गार्डन में खिले रंग-बिरंगे फूल आकर्षण का केंद्र बने रहे. शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे. देर शाम तक गार्डन में लोगों की आवाजाही बनी रही. लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क किनारे चाट, समोसे और गोलगप्पे के कई ठेले भी लगाए गए थे.

देशभक्ति के रंग में नजर आया पोस्ट ऑफिस चौक

वहीं, शाम होते ही पोस्ट ऑफिस चौक देशभक्ति के रंग में रंग गया. स्थानीय संगीत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए. करीब तीन घंटे तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने देशभक्ति के गीतों का भरपूर आनंद लिया. पूरा दिन चाईबासा में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. तिरंगे की शान, पार्कों की रौनक और देशभक्ति गीतों की गूंज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस को शहरवासियों के लिए यादगार बना दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >