चाईबासा से भागीरथी महतो की रिपोर्ट
Chaibasa Fraud News: झारखंड के चाईबासा में पति का दोस्त बताकर एक महिला से दिन दहाड़े 15000 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार दोपहर चाईबासा शहर के सदर बाजार में घटी. महिला शांति आल्डा मंझारी थाना क्षेत्र के गंजिया बाई साई की रहने वाली है. पीड़ित महिला ने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. उसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
बातों में फंसाकर जीता भरोसा
पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार को वह कोऑपरेटिव बैंक चाईबासा पैसा निकालने आई थी. बैंक से 15000 रुपये निकालकर वह सदर बाजार कॉफी हाउस के पास जाकर चबूतरा पर बैठी थी. इसी दौरान एक युवक लाल रंग का बाइक पर सवार होकर महिला के पास आया और उसके साथ हो भाषा में बातचीत की. युवक ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और कहा कि वह कई बार उनके घर भी जा चुका है. कुछ देर बातचीत कर उसने महिला का विश्वास जीत लिया.
खुदरा रुपये मांगकर ठगे 15 हजार
बातचीत के दौरान युवक ने महिला से चाईबासा आने का कारण पूछा. महिला ने बताया कि वह बैंक से 15 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही हैं. इस पर आरोपी ने कहा कि उसे खुदरा रुपये की जरूरत है और महिला से निकाले गए रुपये देने को कहा. भरोसे में आ चुकी महिला ने अपने झोले से 15 हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए.
बाइक पर बैठाने का बहाना, फिर हुआ फरार
रुपये लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह उन्हें बाइक से घर छोड़ देगा और बताया कि वह परिवार के साथ रहता है, इसलिए किसी तरह की चिंता की बात नहीं है. इसके बाद ठग ने बाइक स्टार्ट किया और तेजी से फरार हो गया.
यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले
यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड
