Chaibasa: नाली का पानी बना आफत, नोवामुंडी मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान

Chaibasa: नोवामुंडी मेन रोड के निवासी काफी परेशान हैं, क्योंकि मुख्य सड़क पर हर समय नाली का गंदा पानी जमा रहता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इसे ठीक कराने की मांग की है.

Chaibasa: नोवामुंडी काली पूजा पंडाल से कोल्हान हाटिंग होते हुए पीएचसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर घरों से निकल रहा नाली का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे इलाके में गंभीर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. इसी सड़क से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे, अस्पताल आने वाले मरीज और स्थानीय ग्रामीण गुजरते हैं, जिन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अपने घरों में सोक पिट (Soak Pit) या सोखता गड्ढा नहीं बनवाते हैं और घर का गंदा पानी सीधे सड़क पर छोड़ देते हैं.

आम लोगों की इसी लापरवाही के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे फिसलन, दुर्घटनाएं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर नाली का पानी छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए.

ये भी पढ़ें…

आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत

झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >