Chaibasa News : सीआइएसएफ में 11,729 कांस्टेबलों की भर्ती से क्षमता आठ फीसदी बढ़ी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने अपनी क्षमता को मजबूत करते हुए 11,729 नये कांस्टेबल /जीडी को शामिल किया है

गुवा. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने अपनी क्षमता को मजबूत करते हुए 11,729 नये कांस्टेबल /जीडी को शामिल किया है. 15 नवंबर, 2025 को देशभर के छह क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों बरवाहा, देवली, बेहरोर, थक्कोलम, भिलाई और मुंडली में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद सभी कर्मियों को विभिन्न परिचालन सेक्टरों में तैनात किया गया. यह पिछले कई वर्षों में सबसे बड़े विस्तार में एक है. बल की समग्र क्षमता में लगभग 8% की वृद्धि हुई है. गृह मंत्रालय ने हाल में सीआइएसएफ की स्वीकृत संख्या बढ़ाकर 2.2 लाख करने का निर्णय लिया है. सीआइएसएफ वर्तमान में देश के 360 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह, परमाणु संयंत्र, मेट्रो नेटवर्क, इस्पात संयंत्र एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करता है. नये कर्मियों की नियुक्ति से जेवर और नवी मुंबई हवाई अड्डे, भाखड़ा बांध सहित कई नये प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जरूरतें पूरी होंगी. भर्ती में 1,896 महिला कर्मियों का शामिल होना विशेष उपलब्धि है. महिला बल की संख्या में 18% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इन्हें मुख्यतः एयरपोर्ट और डीएमआरसी जैसी इकाइयों में तैनात किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >