chaibasa news : भाजपा कार्यकर्ता को थाना प्रभारी ने पीटा

पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कराया इलाज

चक्रधरपुर. टोकलो थाना प्रभारी पर भाजपा के सक्रिय सदस्य विस्केशन गागराई के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. घायल भाजपा सदस्य को अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया. जानकारी के अनुसार विस्केशन गागराई टोकलो के बूथ संख्या-74 पर शाम चार बजे वोट डालने गये थे. मौजूद अधिकारी ने अंगूठे का निशान लगाने को कहा. पर बिस्केशन गागराई ने हस्ताक्षर करने की बात कही. इसी बात पर दोनों में बहस हो गयी. बाद में उसने अपना मत डाला. इसके बाद टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने उसे पकड़ लिया और पीटते हुए बूथ से बाहर निकाल दिया. विस्केशन ने इस घटना की जानकारी शशिभूषण सामड को दी. श्री सामड समर्थकों के साथ टोकलो पहुंचे. घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उसका इलाज चल रहा है. शशिभूषण सामड ने कहा कि मामला गंभीर है. इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी. वहीं थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने कहा कि बूथ संख्या 74, मध्य विद्यालय टोकलो में हस्ताक्षर को लेकर हंगामा कर रहा था. इस कारण उसे बूथ से बाहर निकाले. उसके साथ मारपीट नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >