Chiabasa News : ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

मनोहरपुर के जराइकेला थाना के डोमलाई गांव के पास हुई दुर्घटना

प्रतिनिधि, मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थानांतर्गत डोमलाई गांव मोड़ के पास सड़क हादसे में तोरमुंडा निवासी परमेश्वर नायक (20) की मौत हो गयी, जबकि नरेश आमत (14) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी उसी गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि दीपावली मनाने के लिए दोनों बाइक से आसपास के गांवों में घूमने निकले थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे डोमलाई गांव मोड़ के पास ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया. इसमें परमेश्वर नायक की मौत हो गयी और नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिजन रात करीब 1:50 बजे दोनों घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां इलाज के 15 मिनट बाद परमेश्वर की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >