चाईबासा स्टेशन स्थित बाबा दिगंबर मंदिर में मंगलवार को दसवां वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर गाजे-बाजे और धार्मिक अनुष्ठाान के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. मंदिर में कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना की गयी. पूजा के बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. वहीं शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया. पूजा को सफल बनाने में विजय सिंह गुप्ता, जितेंद्र भगत, विनय भगत, अमित ठाकुर, रवि भगत, तरुण गोस्वामी, गणेश प्रसाद, मनोज भगत, रौनक सिन्हा, मनीष भगत, पंकज भगत का सराहनीय प्रयास रहा.
बाबा दिगंबर मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा

तसवीर 28सीबीएस 58: कलश यात्रा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network
Copied link
चाईबासा स्थित बाबा दिगंबर मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया।