Chaibasa News : आर्यन ने आंध्र प्रदेश के लक्ष्मीचरण को हराया

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन दो चक्रों का खेल खेला गया.

चाईबासा.

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन दो चक्रों का खेल खेला गया. सातवें राउंड के अहम मुकाबले में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर्यन वार्ष्णेय ने आंध्र प्रदेश के लक्ष्मी चरण नायडू को काले मोहरों से खेलकर पराजित कर दिया.

बंगाल के रूपम मुखर्जी ने झारखंड के रोहन को पराजित किया

वहीं दूसरे नंबर बोर्ड पर बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर शुभयान कुंडू एवं बंगाल के अनुराग जायसवाल एवं तीसरे नंबर बोर्ड पर बिहार के कुमार गौरव एवं बिहार के कृष्ण कुमार के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा. चौथे नंबर बोर्ड पर बंगाल के रूपम मुखर्जी ने झारखंड के रोहन विजय शांडिल्य को परास्त किया. पांचवें नंबर बोर्ड पर ओडिशा के स्वास्तिक शुभम पटनायक ने उत्तर प्रदेश के दीक्षांत कुमार को हराया. आठवें राउंड में इंटरनेशनल मास्टर आर्यन वार्ष्णेय ने बंगाल के रूपम मुखर्जी को हराकर इस प्रतियोगिता में बढ़त हासिल कर ली है. वहीं दूसरे नंबर बोर्ड पर सुभान कुंडू ने किशन कुमार एवं लक्ष्मी चरण नायडू ने वैभव शाह को परास्त किया. तीसरे एवं चौथे नंबर बोर्ड पर स्वास्तिक शुभम पटनायक एवं कुमार गौरव के बीच और अनुराग जायसवाल एवं कृष्ण कुमार साहू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा. महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि 345 खिलाड़ी वाले इस प्रतियोगिता में कई ऐसे अनरेटेड खिलाड़ी भी हैं, जिनको इस प्रतियोगिता के बाद इंटरनेशनल रेटिंग मिलेगी. प्रतियोगिता का जायजा लेने पहुंचे जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने निर्णायक कमेटी, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों की प्रशंसा की. इस मौके पर विक्रम खिरवाल, अंकित खिरवाल, मुकेश मित्तल, पवन खिरवाल, पुरुषोत्तम सर्राफ, अनंत लाल विश्वकर्मा, जहांगीर आलम, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >