Chaibasa News : पांचवें राउंड में आर्यन ने अबीर मित्र को हराया

पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो चक्रों का खेल खेला गया.

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो चक्रों का खेल खेला गया. पांचवें राउंड का उद्घाटन झारखंड योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने किया. पांचवें राउंड में इंटरनेशनल मास्टर आर्यन वार्ष्णेय ने बंगाल के अबीर मित्र को, इंटरनेशनल मास्टर शुभयान कुंडू ने झारखंड के कृष्ण साहू को, फिडे मास्टर कुमार गौरव ने ओडिशा के शिवम सत्यांश को परास्त किया. बंगाल के डिप्रो मंडल एवं बिहार के कृष्ण कुमार के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा. छठे राउंड में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर्यन वार्ष्णेय बंगाल के इंटरनेशनल मास्टर शुभयान कुंडू, ओडिशा के श्रेयांश शुभम पटनायक एवं बिहार के कुमार गौरव के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा.

वहीं बंगाल के रूप मुखर्जी ने झारखंड के विभाष कुमार को, बंगाल के अनुराग जायसवाल ने झारखंड के कमल किशोर देवनाथ को हराया. संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 9 नवंबर को 3 बजे खिरवाल बैंक्विट हॉल चाईबासा में होगा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो शामिल होंगे. इस मौके पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा, जहांगीर आलम, पवन खिरवाल, पुरुषोत्तम सर्राफ, अर्पित खिरवाल, जयदेव चंद्र त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सर्राफ, अनंत लाल विश्वकर्मा, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद कुमार, जुएल गागराई एवं अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >