आनंदपुर : ज़ीरो किलोमीटर स्थित डीएवी संजीवनी इंग्लिश स्कूल में थीम आधारित स्पीच कंपीटिशन का आयोजन किया गया. छात्रों का कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कई छात्र, छात्राओं ने भाग लिया. पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ थीम पर दिव्यांसी नायक, मेरा पसंदीदा त्योहार थीम पर जूही सिंह और अनुशासन पर अभय सुरीन को बेस्ट परफॉर्मर का खिताब दिया गया. मौके पर विमल कंडुलना, सुभाष त्रिपाठी, अविनाश साहू, ललिता सिंह, सिमरन लुगुन, सरिता तिर्की, फुलमनी महाराणा, महिमा लुगुन समेत शिक्षक, छात्र मौजूद थे.
आनंदपुर : छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन
आनंदपुर के डीएवी संजीवनी इंग्लिश स्कूल में छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्रों ने पुरस्कार जीते।

स्पीच कंपीटिशन में पुरस्कृत छात्र | Prabhat Khabar Network