आनंदपुर स्वास्थ्य केंद्र की छत से टपक रहा पानी, भीग रहे वैक्सीन और सरकारी रिकॉर्ड

आनंदपुर स्वास्थ्य केंद्र की छत जर्जर होने से वैक्सीन और सरकारी रिकॉर्ड भीग रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए मरम्मत की मांग की है।

आनंदपुर. आनंदपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एचएससी) की इमारत इन दिनों बदहाली के आंसू रो रही है. केंद्र की छत पूरी तरह जर्जर हो जाने के कारण लगातार पानी टपक रहा है. स्थिति इतनी दयनीय है कि केंद्र के मुख्य हॉल समेत सभी कमरों में पानी भर रहा है, जिससे यहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन, जीवन रक्षक दवाइयां और सरकारी रजिस्टरों को सुरक्षित रखना बेहद मुश्किल हो गया है.

केंद्र में कार्यरत एएनएम अलका धनवार ने बताया कि स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. कोल्डचेन (शीतगृह) कक्ष में रखे जाने वाले आवश्यक वैक्सीन और उससे संबंधित महत्वपूर्ण रजिस्टर लगातार पानी में भीग रहे हैं. उन्होंने डर जताते हुए कहा कि भवन की छत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यह कभी भी धंस सकती है, जिससे यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों ने विभाग से भवन की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >