Chaibasa News : करोड़ों खर्च, फिर भी जनता प्यासी

चाईबासा. बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे

चाईबासा.

चाईबासा शहर में गहराते पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आक्रोश प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में मिट्टी की हांडी, डब्बे और बर्तन लेकर गौशाला चौक से जिला समाहरणालय तक रैली निकाली. वहीं, गेट पर धरना दिया. भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली-पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में जल जीवन मिशन के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट हुई है. पाइपलाइन बिछाने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, जबकि कागजों पर राशि की निकासी कर ली गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर जलमीनार शोपीस बने हैं. चापाकल खराब होने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं.

मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही जनता : मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि और घंटों की कटौती ने किसानों व छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है. पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने भी ग्रामीण इलाकों की बदहाली के लिए सरकार की बेरुखी को जिम्मेदार ठहराया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, जेबी तुबिड, संजय पांडे, सतीश पुरी, शुरू नंदी, भूषण पाट पिंगुआ, अजीत सिंह, राकेश पोद्दार, प्रताप कटिहार, पवन शर्मा, राकेश शर्मा बबलू, चंद्रमोहन तिउ, चंदन झा, सनी पासवान और रंजन प्रसाद आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >